फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against atankwad

एक सुर में हुआ आतंकवाद का विरोध

Tue, 05 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
protest against atankwad
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की निंदा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री से पाकिस्तान से किसी भी प्रकार वार्ता बंद करने की मांग की। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों का पुतला फूंका।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अवधेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता राधा रोड पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए इसे भारत-पाकिस्तान के संबंधों के लिए गलत बताया।
विज्ञापन



इस दौरान अवधेश शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच जब भी शांति बहाल करने के लिए वार्ता की पहल होती है तो आतंकवादी संगठन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बने पोटा कानून को कांग्रेस ने खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यकर्ताओं ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्ती से निपटने की मांग की। इस दौरान प्रमोद आहूजा, विवेक गुप्ता, विवेक रोहेला, छत्रपाल यादव, पातीराम, रण विजय, चोखेलाल, जितेंद्र आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए इसे हताशा में उठाया गया कदम करार दिया।


इसके साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जुगेश अरोरा, संजय नरुला, राहुल सक्सेना, विजय गुप्ता, सुनील, धर्मवीर यादव आदि मौजूद रहे। उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की निंदा करते हुए आतंकवादियों का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।



सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर एकत्र होकर कांग्रेसियों ने घटना की निंदा की और पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने आतंकवादियों और पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देने की मांग की। इस दौरान शहर कांग्रेस महासचिव शिवा शर्मा, फैसल हसन, राहुल शर्मा, सागर सिंह, नौमान खं, अंकुश अग्रवाल, समी तुर्की आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed