फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Proficiency assessment test will be held in basic schools today

Rampur News: बेसिक स्कूलों में आज होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Proficiency assessment test will be held in basic schools today
रामपुर। जिले भर के बेसिक स्कूलों में शुक्रवार को निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें कक्षा एक से तीन के बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। जिसमें बच्चे गणित व भाषा से संबंधित सवालों के जवाब देंगे। परीक्षा का समय एक घंटा 30 मिनट रखा गया है। वहीं कक्षा छह से आठ तक के बच्चों का गणित व विज्ञान की परीक्षा शनिवार को कराई जाएगी।कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए प्रति पांच बच्चों पर एक प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि कक्षा चार से आठ के प्रत्येक बच्चे के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शुचिता पूर्ण ढंग से कराने के लिए समस्त ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियाें को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर न्याय पंचायत स्तर पर नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed