फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Procession of Lord Adinath started, welcomed

Rampur News: भगवान आदिनाथ की निकली शोभायात्रा, हुआ स्वागत

Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Procession of Lord Adinath started, welcomed
रामपुर। दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंगलदीप आराधना के साथ अन्य अनुष्ठान हुए। इस बीच शोभायात्रा निकाली गई। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित मंदिर में आचार्य प्रसन्न सागर महाराज सत्संग विराजमान हैं। महाराज के संघ का लक्ष्य बद्रीनाथ जैन मंदिर पहुंचे हैं। ऐसे में चैत्र शुक्ल नवमी पर प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की जन्म जयंती मनाई गई। सुबह 4 बजे मंगलदीप आराधना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। दूर-दूर से आए लोगों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। सिविल लाइन से शुरू हुई यात्रा धर्म प्रभावना करती हुई मंदिर पर पहुंची। इसके बाद आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के प्रवचन हुए। वहीं भगवान का अभिषेक और शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। आचार्य ने शांतिधारा का वाचन किया। दोपहर 3 बजे से गुरुओं की पूजा और भगवान आदिनाथ का बालक रूप में पालना झुलाया गया। इस दौरान मंदिर में लगभग 500 वर्ष पुरानी श्री पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए। शाम 7 बजे गुरुभक्ति कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अहमदाबाद, नागपुर, राजस्थान मध्य प्रदेश से आए भक्तों ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती पर पलना झुलाया। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed