फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Problems increased due to stalled development works

Rampur News: ठप पड़े विकास कार्यों से बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Problems increased due to stalled development works
रामपुर। चुनाव के चलते विकास कार्यों का पहिया रुका हुआ है। करोड़ों रुपये की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए अभी करीब डेढ़ महीने का इंतजार करना होगा। नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्य रुकने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका द्वारा शहजादनगर में कूड़ा निस्तारण प्लांट तैयार कराया जा रहा है। इसमें छह करोड़ की मशीनें आनी हैं, लेकिन चुनाव के चलते अभी बजट का इंतजार है। जुलाई में इस प्लांट के शुरू होने की संभावना है। प्लांट शुरू न होने के चलते हजरतपुर के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। जिसमें से धुआं निकलने से आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं नगर पालिका की ओर से शहर की 332 सड़कों और खड़ंजों का निर्माण होना है। चुनाव के कारण टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। चुनाव के बाद ही अब इनका निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8.6 करोड़ की लागत से ड्रग वेयरहाउस का निर्माण पांच हजार गज में कराया गया है। मार्च माह में इसे शुरू किया जाना था, लेकिन चुनाव के चलते उद्घाटन नहीं हो सका। हालांकि, अभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की आपूर्ति शहजादनगर स्थित उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज काॅरपोरेशन लिमिटेड की बिल्डिंग से हो रही है। यहां ड्रग वेयरहाउस किराए की बिल्डिंग में कई सालों से संचालित है। अब चुनाव परिणाम आने के बाद ही नई बिल्डिंग से इसका संचालन होगा।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



नाहल बैराज का भी नहीं हुआ उद्घाटन

सिंचाई विभाग द्वारा रामपुर में 25 साल से क्षतिग्रस्त पड़े नाहल बैराज का पुनर्निमाण कराया गया है। इस बांध से 38 गांवों में पानी छोड़ा जाना है। 12 हजार से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सकेगा। मार्च में यह तैयार हो चुका था, लेकिन चुनाव के चलते इसका उद्घाटन अटक गया है। उद्घाटन होने के बाद ही किसानों को पानी मिल सकेगा।



----------------------------------

वर्जन:
अभी चुनाव की व्यस्तता है और आचार संहिता के कारण कई कार्य रुके हुए हैं। जुलाई में फिर से कार्य शुरू हो जाएंगे। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका रामपुर।



--------------------------

दो सड़कों पर काम चल रहा है। कई अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। जिनकी स्वीकृति के लिए शासन में फाइलें लंबित हैं। मतगणना के बाद ही काम हो सकेगा। -केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, रामपुर
---------------------------



नाहल बैराज तैयार हो चुका है, लेकिन आचार संहिता लगने के बाद कोई कार्य नहीं हो सकता है। इसका उद्घाटन जुलाई में होने की संभावना है। इसके बाद ही पानी छोड़ा जाएगा। - सियाराम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग



--------------------------

ड्रग वेयरहाउस में अभी कुछ काम बाकी है। मतगणना समाप्त होने के बाद इस पर काम होगा। इसके बाद इसका संचालन शुरू हो जाएगा। - डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed