फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   priyanka gandhi will come today

प्रियंका गांधी आज रामपुर में, दो जगह रोड शो के साथ दो जनसभाओं को करेंगी संबोधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi will come today
रामपुर। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को रामपुर आएंगी। यहां पर वो तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगी। जिसमें दो रोड शो और दो स्थानों पर जनसभा शामिल है। इसके लिए कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का बृहस्पतिवार को रामपुर दौरे का कार्यक्रम पार्टी पदाधिकारियों को प्राप्त हो गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे हेलीकॉप्टर से रामपुर पहुचेंगी। यहां पर यंगमैन मैदान पर हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, कहा कि अगर यंगमैन मैदान में जलभराव के कारण हेलीपैड नहीं बन सका तो अन्य स्थान पर बनाया जाएगा। रामपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सबसे पहले गांधी समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित करेंगी। इसके बाद शाहबाद गेट से बाजार नसरुल्ला खां तक रोड शो करेंगी। रामपुर शहर विधानसभा में रोड शो होने के बाद वो बिलासपुर पहुंचेंगी और यहां पर भी रोड शो करेंगी। इसके बाद सोमवार की बाजार मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव में जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed