फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Priyanka Gandhi sent ten thousand corona treatment kits to Rampur

प्रियंका गांधी ने रामपुर भेजीं दस हजार कोरोना उपचार किटें

Fri, 04 Jun 2021 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Jun 2021 03:44 AM IST
सार

  • दवाएं चिकित्सीय परामर्श पर मरीजों को बांटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
Priyanka Gandhi sent ten thousand corona treatment kits to Rampur
प्रियंका गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रामपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए दस हजार कोरोना उपचार में प्रयोग होने वाली दवाओं की किटें भेजी हैं। इसको लेकर जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई।

विज्ञापन


हिमायत उल्लाह मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जनपद रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी चौधरी असलम मियां ने बताया कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रदेश में सभी जनपदों में कोरोना संक्रमितों के उपचार में प्रयोग होने वाली दवाओं की किटें तैयार उपलब्ध करवाई हैं। जिसमें रामपुर जनपद को भी दस हजार किटें प्राप्त हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि किट में पेरासिटामोल, आईवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन, मल्टी विटामिन विद जिंक, पेंटाप्राजोल, मोंटीक्लॉस सिट्राजिन साल्ट की दवाएं शामिल हैं। जो कि संक्रमित व्यक्ति को चिकित्सीय परामर्श के आधार पर निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने कहा कि ये दवाएं प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएंगी। लेकिन, दवाएं चिकित्सीय परामर्श के आधार पर ही किसी भी मरीज को दी जाएंगी।


इस मौके पर प्रदेश सचिव अरशद अली खां गुड्डू, शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, नोमान खां, अब्दुल सबूर खां, मुश्ताक अली, इदरीस अहमद, एजाज हुसैन, हसीब खां, शाहीन अंसारी, निजाम पाशा, सचिन त्रिवेदी, वजाहत तुर्की, दामोदार सिंह, अभिनव देव गुप्ता,आमिर मियां, इरफान मंसूरी,आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed