फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   primery teachers will be trend

बच्चों से गणित का खौफ दूर करने के लिए प्रशिक्षित किए जाएंगे परिषदीय शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
primery teachers will be trend
रामपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहालों से गणित और अंग्रेजी भाषा का डर निकालने के लिए प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होगा। प्रशिक्षण की ऑनलाइन निगरानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा की जाएगी। करीब चार हजार परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कराने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। परिषदीय स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों को मात दें, इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण दिए जा रहा है। अब बच्चों से गणित और अंग्रेजी भाषा का खौफ निकालने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षण में शिक्षकों को बुनियादी भाषा और गणित में कौशल विकास के लिए दक्ष किया जाएगा। प्रशिक्षण दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed