फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pricipal injured due to thread of chinees manjha

चीनी मांझे के चपेट में आकर घायल हुईं रजा पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
pricipal injured due to thread of chinees manjha
रामपुर। चीनी मांझे की चपेट में आकर रजा स्नातकोत्तर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल मामूली रूप से जख्मी हो गईं। बुधवार को दोपहर के वक्त वो स्कूटी से कॉलेज आ रही थीं। रास्ते में वो चीनी मांझे की चपेट में आ गईं। चीनी मांझे की वजह से उनके चेहरे और नाक पर हल्का जख्म बन गया है।
विज्ञापन

शहर में चीनी मांझे से आए दिन हादसे हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बेसिक स्कूल की एक शिक्षिका चीनी मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। लगभग दो माह पहले रजा कॉलेज की फिजिक्स विभाग के प्रो॥फेसर डॉ. राजीव भी चीनी मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए थे। डॉ. दीपा अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर की कृपा से वो ठीक हैं लेकिन प्रशासन को चीनी मांझे बिक्री रोकने के लिए सख्त उठाने चाहिए। उन्होंने पतंग उड़ाने वालों से भी अपील की है कि वो चीनी मांझे का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed