{"_id":"60ae82518ebc3e34f55e7402","slug":"preperation-to-save-from-flood-should-be-completed-rampur-news-mbd3901989149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव के लिए पूरी कर लें तैयारियां
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी ने जनपद में प्रवाहित होने वाली नदियों में आगामी बरसात के दौरान संभावित बाढ़ के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक करके तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि जनपद में स्थित नदियों के आसपास बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित गांव में बचाव संबंधी जरूरी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाए। बाढ़ चौकियां पुन: सक्रिय कर दी जाएं, ताकि बाढ़ के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
तहसीलों में स्थित कंट्रोल रूम को पुन: सक्रिय बनाने के निर्देश दिए तथा कहा कि बाढ़ आपदा राहत के अंतर्गत निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार जनपद में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्व में ही सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जरूरी दवाइयों के साथ-साथ सर्प दंश के उपचार एवं अन्य जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता होनी चाहिए।
विज्ञापन
यदि बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न होती है, तो उस दौरान लोगों को राशन मुहैया कराने के संबंध में भी जिला पूर्ति अधिकारी पूर्व में ही तैयारियां कर लें। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के लिए जरूरी दवाइयां एवं भूसा आदि की भी उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण सम्मिलित रहे।