फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Preparations are underway to convert the death case of Dan Singh's first wife Rajni into murder.

Rampur News: दान सिंह की पहली पत्नी रजनी की मौत का मामला हत्या में तरमीम की तैयारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Preparations are underway to convert the death case of Dan Singh's first wife Rajni into murder.
रामपुर। महिला सिपाही लता हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी दान सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उसकी पहली पत्नी रजनी की संदिग्ध मौत के पुराने मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस जांच में मिले नए तथ्यों और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के बेहरट गांव निवासी दान सिंह इस समय महिला सिपाही पत्नी लता और बेटे लड्डू की हत्या के मामले में जेल में बंद है। लता की मौत के बाद जब पुलिस ने आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और पारिवारिक घटनाओं की जांच शुरू की तो पहली पत्नी रजनी की मौत का मामला सामने आया। उस समय रजनी की मौत को हादसा मानते हुए मिलक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था और बाद में अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन

अब महिला सिपाही हत्याकांड की जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे रजनी की मौत पर संदेह गहरा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रजनी की मौत सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है। इसी आधार पर केस को दोबारा खोलकर हत्या की धाराओं में बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मामले से संबंधित सीडी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। रजनी के परिजनों ने दान सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था और कहा था कि मौत परिस्थितिजन्य रूप से संदिग्ध थी, लेकिन उस समय शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि पुराने केस की फाइलें निकलवाई गई हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान व उस समय जुटाए गए साक्ष्यों की दोबारा समीक्षा की जा रही है।

0000
पहली पत्नी की मौत के तार भी लता हत्याकांड से जोड़ने की तैयारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लता हत्याकांड के बाद दान सिंह के पारिवारिक इतिहास को लेकर कई सवाल उठे हैं। पुलिस यह जानने में जुटी है कि पहली पत्नी की मौत और दूसरी पत्नी की हत्या के मामलों में कोई समानता या आपराधिक पैटर्न है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर की जा रही है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed