{"_id":"66b2b303e9b10371f007a8a4","slug":"pregnant-woman-dies-in-hospital-in-laws-create-ruckus-rampur-news-c-282-1-rmp1005-127340-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, ससुरालियों ने किया हंगामा
Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। प्रसव से पहले ही गर्भवती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। हंगामे के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया।
ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी युवक की शादी पंद्रह माह पूर्व शाहबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी युवती के साथ हुई थी। सोमवार रात को उसको प्रसव पीड़ा हुई। जिसके बाद परिवार के लोग उसे शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने मामले को गंभीर से देखते हुए रेफर कर दिया। वहीं परिवार के लोग मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। प्रसव से पहले ही गर्भवती की मौत हो गई। साथ ही गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई। अचानक मौत की सूचना पाकर मायके पक्ष के लोगों ने मंगलवार दिन निकलते ही बेटी के ससुराल पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस बुला ली। लेकिन गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामले का समझौता करा दिया। ढकिया चौकी इंचार्ज मनोज कुमार चौधरी ने बताया की महिला नौ माह की गर्भवती थी। मुरादाबाद अस्पताल जाने से पहले उसकी मौत हो गई। किसी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई न ही तहरीर दी गई है।