फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Pregnant woman dies during treatment in Piplinayak

पीपलीनायक में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment in Piplinayak
पीपलीनायक में गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

दढ़ियाल (रामपुर)। शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम पीपलीनायक निवासी गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता से मारपीट करते थे। बृहस्पतिवार को भी मारपीट की गई थी, जिसके बाद उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर विवाहिता के परिजन गांव पहुंच गए और जमकर हंगामा करते हुए ससुरालियों पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ते देख ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक गजरौला निवासी भरत सिंह की पुत्री विनीता (30) की शादी दो वर्ष पूर्व क्षेत्र के ग्राम पीपलीनायक निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र राजपाल सिंह के साथ हुई थी। विनीता 7 माह से गर्भवती है। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर विनीता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें रुपये भी दिए गए लेकिन पिछले कुछ दिनों से उन्होंने स्कार्पियो की मांग शुरू कर दी जिसका विनीता ने विरोध किया। बृहस्पतिवार रात विनीता के पति, सास, ससुर, ननद, चचिया ससुर ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किसी ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना विनीता के परिजनों को दी गई तो वह ससुराल पहुंचे। ससुराल पहुंचने पर परिजन घायल विनीता को इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान दर्द से तड़पती महिला और गर्भ में पल रहे बच्चे की शुक्रवार सुबह मौत हो गयी।
विज्ञापन

घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने उसकी ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर टांडा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। महिला के भाई संजीव कुमार की ओर से महिला के पति सहित सास, ससुर, चचिया ससुर और दोनों ननद को नामजद करते हुए मारपीट और हत्या की तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। टांडा कोतवाल अजयपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed