फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prd constable arrested

भ्रष्टाचार के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपी पीआरडी जवान व रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
prd constable arrested
मसवासी (रामपुर)। खनन भरे ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने में फंसे पीआरडी जवान और रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग चौराहे पर अवैध खनन की निगरानी के लिए पीआरडी जवानों के साथ रिटायर्ड फौजी की ड्यूटी लगाई गई थी। बीते माह एक पीआरडी जवान द्वारा अवैध खनन भरे वाहन से अवैध वसूली करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। प्रकरण की जांच को गोपनीय तरीके से देर रात पहुंचे सीओ धर्म सिंह मार्छल ने की थी। जांच के दौरान सीओ ने पीआरडी जवान द्वारा सुविधा शुल्क लेकर खनन भरे दो वाहनों को पास कराते हुए पकड़ लिया। इस पर सीओ ने अवैध खनन भरे दोनों वाहनों को सीज करा दिया। वहीं पीआरडी जवान के खिलाफ रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। वायरल वीडियो की जांच में पीआरडी जवान पर भ्रष्टाचार की पुष्टि होने पर खनन अधिकारी राजकुमार संगम ने पीआरडी जवान अमित कुमार, बलकार सिंह और रिटायर्ड फौजी पलविंदर के खिलाफ कोतवाली में भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed