फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Prayers offered for progress of country on Bakrid in Rampur heavy police force deployed at Jama Masjid

ईद-उल-अजहा: रामपुर में बकरीद पर मुल्क की तरक्की की मांगी दुआएं, जामा मस्जिद पर तैनात रही भारी पुलिस फोर्स

Sat, 07 Jun 2025 08:50 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 08:50 AM IST
सार


रामपुर शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया।

विज्ञापन
Prayers offered for progress of country on Bakrid in Rampur heavy police force deployed at Jama Masjid
रामपुर में ईदगाह में अल्लाह के इबादत में सजदा करते अकीकतमंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर जनपद में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआ की गई। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे।

विज्ञापन

रामपुर शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमे शहर काजी खुशनूद मियां ने बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज अदा की गई। यहां पर मौलवीने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कामय रखने और आपसी सौहार्द बने रहने की दुआ की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज के बाद बाहर आकर लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed