{"_id":"609593628ebc3ea09d75662a","slug":"prayer-bye-zuma-prayers-in-mosques-and-homes-rampur-news-mbd388425425","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों व घरों में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिदों व घरों में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
विज्ञापन
टांडा/शाहबाद/रामपुर। माह-ए-रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण लागू पाबंदियों के चलते मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रही, जिस कारण बड़ी संख्या में घरों में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासन सक्रिय रहा और शांति व कानून व्यवस्था के लिए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
टांडा में सीओ स्वार धर्म सिंह मार्छल ने कोतवाल माधो सिंह बिष्ट के साथ नगर की सभी मस्जिदों सहित नगर में भ्रमण किया और लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। वहीं नगर व देहात क्षेत्रों में अलविदा नमाज पर मस्जिदों में सीमित नमाजी रहे और अधिकतर लोगों ने घर पर ही अलविदा जुमा की नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
शाहबाद में भी अलविदा जुमा की नमाज पर मस्जिदों में नमाजियों की संख्या सीमित रही और मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के समय से पहले ही कोतवाल शिवचरन ने धर्म गुरुओं के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के बढ़ते जोखिम और शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए मस्जिदों में पांच नमाजियों के ही नमाज पढ़ने की अपील की थी, जिसके बाद मस्जिदों में सीमित संख्या में ही नमाजी रहे। इस दौरान शाहबाद में कोतवाल शिवचरन सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र सोलंकी, एसएसआई कमलेश कुमार पुलिस टीम के साथ नगर व क्षेत्र में दौरा करते रहे। वहीं दूसरी ओर पटवाई क्षेत्र में भी कोरोना कर्फ्यू व कोविड-19 गाइडलाइन के अनुपालन के चलते मस्जिदों में सीमित लोगों ने ही नमाज पढ़ी। इस दौरान पटवाई थाना प्रभारी अमरीश कुमार पुलिस टीम के साथ भ्रमण करते रहे।