फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pralasotave of hargovid sahib celebrated

श्री गुरु हरगोविंद साहिब जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर सजा दीवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
pralasotave of hargovid sahib celebrated
रामपुर। श्री गुरु हरगोविंद साहिब की महाराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें स्थानीय और बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह से फिजां गूंज उठी। देर रात गुरुद्वारे में गुरु के लंगर में प्रसाद ग्रहण करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात सजे विशेष दीवान में श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाकर आशीष लिया। विशेष दीवान में पहले स्थानीय रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन कर गुरुवाणी का पाठ किया। श्रीदरबार साहिब अमृतसर से आए भाई मनिंदर पाल सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। अमृतसर के मंझी साहिब से आए कथावाचक भाई लखविंदर सिंह द्वारा गुरु महाराज के प्रकाश पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कथा के द्वारा संगत को निहाल कर दिया। इससे पूर्व नाम सिमरन जत्थे और भाई गुरविंदर सिंह ने शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का वर्णन किया। रात करीब 11 बजे अरदास के बाद विशेष दीवान की समाप्ति हुई। बाद में मिस्सी रोटी और लस्सी का अटूट लंगर बरताया गया। गुरद्वारे के प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने आई हुई संगत का धन्यवाद किया। बाहर से आए रागी जत्थों को सिरोपा व शाल आदि भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान गुरचरण सिंह आहूजा, त्रिलोचन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राधेश्याम अरोड़ा, ओंकार सिंह ,हरीश अरोड़ा, महेंद्र सिंह गोल्डी , सुरेंद्र सिंह चावला, गुरजीत सिंह माटा, अमरजीत सिंह, रविंद्र सिंह टोनी, हरपाल सिंह आहूजा पपिॅदर सिंह, धनवंत सिंह, जसप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, गुरदेव सिंह, मिथिलेश अरोड़ा, गुरमीत कौर, रविंद्र कौर, सुरजीत कौर, रंजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed