फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prakosotave of guru nankdev celebrated

जो बोले सो निहाल के उद्घोष से गूंजी फिजां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
prakosotave of guru nankdev celebrated
रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव में हुए शबद कीर्तन में रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सतश्री आकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। गणमान्य व्यक्तियों को सिरौपे भेंट कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर में श्रीगुुरुनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव की धूम कई दिन से मची थी। शुक्रवार को गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में प्रकाशोत्सव समारोह मनाया गया। तड़के चार बजे से ही गुरुद्वारा साहिब में श्रद्घालुओं की भीड़ शुरु हो गई थी। सबसे पहले नितनेम का पाठ, श्री सुखमनीसाहिब का पाठ किया गया। इसके बाद कीर्तन हुआ। सुबह 9:30 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। अमृतसर दरबार साहिब से आए भाई धर्मवीर सिंह के रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। अरदास उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ। दूसरा सिवान दीवान सुबह 10:30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें नाम सिमरन जत्था, हजूरी रागी जत्था गुरविंदर सिंह व बिलासपुर का जत्था हरजीत सिंह तथा नानकमत्ता साहिब से आए रागी जत्था भाई हरपेज सिंह द्वारा संगत को नगर कीर्तन कथा सुनाकर निहाल किया। दोपहर 12 बजे भारी दीवान सजाया गया। जिसमें हजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर भाई धर्मवीर सिंह द्वारा अपनी मधुर वाणी से शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने द्वारा बाहर से आए हुए मेहमानों एवं रागी जत्था का धन्यवाद किया। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। सीनियर मीत प्रधान गुरुचरण सिंह एवं भूपेंद्र सिंह, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह, ओंकार सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, राधे श्याम अरोड़ा, हरीश अरोड़ा, प्रेम अरोड़ा, रविंद्र सिंह टोनी, सुरेंद्र सिंह चावला, जसमीत सिंह विक्की, पपिंदर सिंह, विंद्रपाल सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, सतविंदर सिंह आहूजा, नरेंद्र पाल सिंह, कृपाल सिंह, सतनाम सिंह मट्टू, मुख्य ग्रंथी सेवा सिंह, गुरमीत सिंह, सेवादार राजा सिंह, जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

................
गणमान्य व्यक्तियों को सिरौपा भेंट कर किया स्वागत
रामपुर। श्रीगुुरुनानक देव जी महराज के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में सजे दीवान के सम्मुख श्रद्घालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना से कमेटी की ओर से शहर के सभी गुुरुद्वारों के प्रधानों, बाहर से आए मेहमानों, पैक्सपेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, भारत भूषण गुप्ता, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री तरनदीप सिंह को सिरौपा व शाल भेंटकर सम्मानित किया। अपराहन दो बजे से गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। जिसमें दूर-दूर से महिला पुरुष व बच्चे आए। उन्होंने गुरवाणी का पाठ एवं शब्द कीर्तन सुनकर लंगर भी छका।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
राधेश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed