फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prakasotave of guru tegbahadur celebrated

धूमधाम से मना श्रीगुरु तेगबहादुर जी महाराज का प्रकाशोत्सव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
prakasotave of guru tegbahadur celebrated
रामपुर। श्रीगुरु तेगबहादुर जी महाराज का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा संतभाई जी बाबा में धूमधाम से मनाया गया। बाहर से आए रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गणमान्य व्यक्तियों को सिरौपे भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व की धूम शुरु हो गई थी। गुरुद्वारा साहिब में सुबह चार बजे से नितनेम का पाठ और श्री सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। इसके बाद श्री अखंड साहिब के पाठ की समाप्ति हुई। जिसमें पटना साहिब से आए भाई सरबजीत सिंह के रागी जत्थे ने सबद कीर्तन किया। विशेष दीवान 10.30 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें नाम सिमरन जत्थे की महिलाओं ने कीर्तन किया। उसके पश्चात् हजूरी रागी जत्था गुरुद्वारा साहिब भाई गुरविंदर सिंह ने सबद कीर्तन किया। सिख मिशन से आए कथावाचक भाई सुखविंदर सिंह के जत्थे ने कथा की। उसके बाद ढाडी जत्था सिख मिशन काशीपुर द्वारा भी कीर्तन किया गया। दोपहर एक बजे दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई भूपेंद्र सिंह एवं भाई सरबजीत सिंह के रागी जत्थों ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। किया गया । बाहर से आए रागी जत्थों के अलावा शहर के गुरुद्वारों से आए प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा ,भूपेंद्र सिंह, मनमीत सिंह ओबरॉय व अतिथियों कृपाल सिंह एडवोकेट, आकाश सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, प्रभात अग्रवाल के अलावा अधिकारियों और बन्नू बिरादरी के रमेश नरूला ,ओम प्रकाश भाटिया को सिरौपा भेंट कर व प्रसाद देकर सम्मान किया गया। दोपहर दो बजे से गुरु का लंगर बरताया गया। जिसमें प्रसाद ग्रहण करने श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात को भी दीवान सजाया गया। मीत प्रधान गुरचरन सिंह आहूजा, सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह वाधवा, ओंकार सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह चावला, महेंद्र सिंह होरा, पपिंदर सिंह, जसमीत सिंह, गुरुदेव सिंह ढींगरा , अमरजीत सिंह, गुरजीत सिंह माटा, हरपाल सिंह, हरीश अरोड़ा, हर महिंद्र लाल अरोड़ा, रविंद्र सिंह अरोड़ा, धनवंत सिंह ,गुलशन अरोड़ा, विंदर पाल सिंह खुराना, प्रेम अरोड़ा, इकबाल सिंह, अमरजीत सिंह, कमलेश अरोड़ा , सुरजीत कौर, रंजीत कौर, रविंदर कौर, गुरमीत कौर, राजा सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed