फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power supply disrupted on Mistanganj and other feeders, 8000 consumers troubled

Rampur News: मिस्टनगंज और अन्य फीडर पर बिजली ठप, 8000 उपभोक्ता परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted on Mistanganj and other feeders, 8000 consumers troubled
रामपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को रामपुर के मिस्टनगंज क्षेत्र सहित रजा इंटर कॉलेज फीडर के करीब 8000 उपभोक्ता बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान रहे। दोपहर साढ़े बारह बजे से अचानक बिजली चले जाने के बाद से ही उपभोक्ताओं की परेशानी शुरू हो गई।
विज्ञापन

सोशल एक्टिविस्ट राकिम खां ने इस मामले को उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि इस फीडर पर पिछले एक महीने से लगातार बिजली आपूर्ति अनियमित चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपकेंद्र पर रात की शिफ्ट में मात्र दो कर्मचारी तैनात हैं, जबकि दिन में 18 लोग कार्यरत रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने अवर अभियंता की भूमिका पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अधिशासी अभियंता से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने बताया कि उन्हें अभी तक इस शिकायत की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed