{"_id":"6a67c753b031b2affd034de2","slug":"power-crisis-deepens-in-rural-areas-supply-available-for-only-seven-to-eight-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1029-176445-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, सात-आठ घंटे ही मिल रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्रामीण क्षेत्र में बिजली संकट गहराया, सात-आठ घंटे ही मिल रही आपूर्ति
विज्ञापन
स्वार। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था लगातार बदहाल बनी हुई है। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे वे परेशान हैं।
बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोहब्बतनगर, मिलकदुंदी, पीपलसाना, नानकार रानी समेत आसपास के कई गांव इस संकट से प्रभावित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली की कोई निश्चित समय-सारिणी नहीं है। दिन-रात में कई बार आपूर्ति बाधित होती है, जिससे लो वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
नानकार रानी के सिराज अहमद ने बताया कि कम बिजली से पेयजल और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मिलकदुंदी के शाहिद खां ने कहा कि रात में भी कई घंटे बिजली गुल रहती है, जिससे गर्मी में लोगों का आराम करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
बूढ़ी दढ़ियाल के पूर्व प्रधान ताहिर अली ने ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की है। उपखंड अधिकारी हरि दीपक यादव ने बताया कि अधिक लोड और तकनीकी कारणों से कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग की समस्या है। उन्होंने कहा कि खराबी की सूचना पर विभागीय टीमें तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर रही हैं और व्यवस्था सुधारने के प्रयास जारी हैं। संवाद