फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Potholes on Bilari-Shahbad road become deadly

Rampur News: जानलेवा बने बिलारी-शाहबाद रोड के गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Potholes on Bilari-Shahbad road become deadly
रामपुर। शाहबाद से सैफनी और मुरादबाद के बिलारी तक की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इन गड्ढों के कारण कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं, जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। शाहबाद से बिलारी की दूरी महज 25 किमी. है। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत न होने से सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जो हादसों का कारण बनते हैं। इसके अलावा इस सड़क पर कई ब्लैक स्पॉट भी हैं, जहां कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। शाहबाद से तीन किमी. दूर चौधराना मंदिर के निकट के गहरे गड्ढे होने कारण बड़े हादसे हो चुके है।
विज्ञापन

इधर, से गुजरने वाले नए वाहन चालक अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। पिछले दिनों ई-रिक्शा और बाइक सवार अनियंत्रित होकर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा सराय इमाम और मुरादाबाद की सीमा पर भी सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। साल भर पूर्व इस सड़क की मरम्मत की गई थी, अब फिर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस रोड से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। सैकड़ों गांवों के लोग इस सड़क से गुजरते हैं। अगले माह से बारिश शुरू होने पर इस सड़क से गुजरना और खतरनाक हो जाएगा।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


सराय इमाम पर बहुत गहरे गड्ढे हैं। कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। नई सड़क बनने तक गड्ढों को भरवाना चाहिए। - शकील बेग, ग्राम रवाना

---------------------------------

मैं ई-रिक्शा चलाता हूं। कई बार हादसे का शिकार हो चुका हूं। इससे काफी नुकसान भी हुआ है। सड़क के गड्ढे जल्द भरवाए जाने चाहिए। - शांति प्रसाद, ग्राम मंगोली


-------------------------------

बिलारी रोड पर कई जगह ऐसे गड्ढे हैं, जिनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - नरेश कुमार, ग्राम धुरयाई

----------------------------------------------

शाहबाद से बिलारी रोड पर काफी गहरे गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों में कई बाइक वाले गिरकर घायल हो चुके हैं। सड़क जल्द बननी चाहिए। - शुएब खान, ग्राम बड़ागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed