फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Posters pasted in support of Amritpal Singh in Bilaspur Rampur

Amritpal Singh: रामपुर के बिलासपुर में अमृतपाल के समर्थन में लगे पोस्टर, पुलिस ने उतरवाए, मामले की जांच शुरू

Fri, 24 Mar 2023 08:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 24 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

पोस्टर में अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए 26 मार्च को नगर की पुरानी शिवबाग मंडी में रैली निकाले जाने की बात कही गई थी। कुछ लोगों ने शुक्रवार की सुबह जब पोस्टर लगे हुए देखे तो मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी तो पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
Posters pasted in support of Amritpal Singh in Bilaspur Rampur
सूचना पर डीआईजी और एसपी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पोस्टर कुछ लोगों ने बिलासपुर में चिपका दिए। पोस्टर में लिखा हुआ था कि अमृतपाल के समर्थन में 26 मार्च को बिलासपुर पुरानी मंडी के पास रैली होगी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने पोस्टर उतरवा दिए। डीआईजी शलभ माथुर और एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बिलासपुर पहुंचकर वहां के गणमान्य लोगों से बात की। डीआईजी ने इस मामले में पोस्टर चिपकाने वालों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के कुछ समर्थकों ने नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी स्थित नगर पालिका कांप्लेक्स, शिव बाग मंडी और मोहल्ला लक्ष्मी सहित नगर आदि स्थानों पर कुछ पोस्टर चस्पा कर दिए। पोस्टर में अमृतपाल सिंह का समर्थन करते हुए 26 मार्च को नगर की पुरानी शिवबाग मंडी में रैली निकाले जाने की बात कही गई थी। कुछ लोगों ने शुक्रवार की सुबह जब पोस्टर लगे हुए देखे तो मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। पुलिस ने तत्काल सभी पोस्टर उतरवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग ने भी पोस्टर लगाने वाले लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस उन स्थानों के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है जहां पोस्टर चिपकाए गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर डीआईजी शलभ माथुर और एसपी अशोक कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी बिलासपुर पहुंच गए। डीआईजी और एसपी ने क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। सभी ने कहा कि यहां जुलूस निकालने जाने की कोई संभावना नहीं है। किसी शरारती तत्व ने ऐसा किया है।

विज्ञापन

किसी ने बिलासपुर में अमृतपाल के पोस्टर लगा दिए थे। पोस्टर उतरवा लिए गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी पोस्टर लगाए हैं उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। यहां कोई रैली या जुलूस निकाले जाने की संभावना नहीं है। -अशोक कुमार शुक्ला, एसपी

कई थानों की पुलिस भी पहुंच गई थी बिलासपुर
अमृतपाल के पोस्टर लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद आसपास के थानों की पुलिस बिलासपुर पहुंच गई। पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों से बात की। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने धर्म गुरुओं से भी बात की। धर्मिक स्थलों से उद्घोषणा कराई गई ऐसी किसी बात पर विश्वास नहीं करें। दूसरी ओर पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed