{"_id":"575db4a34f1c1b283e11bc23","slug":"position-of-safie-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलरी रामपुर से, सफाई संतकबीर नगर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलरी रामपुर से, सफाई संतकबीर नगर में
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफाई कर्मी नियमित रूप से गांवों में नहीं जाते यह अलग बात है, लेकिन पांच सफाई कर्मी तनख्वाह रामपुर से ले रहे हैं और सफाई संतकबीर नगर में कर रहे हैं। शासन स्तर से उनका नियम विरुद्ध अटैचमेंट कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने डायरेक्टर (पंचायत) से पांचों सफाई कर्मी रामपुर जिले के लिए वापस मांगे हैं।
गांवों को साफ सुथरा रखने के लिए पंचायत राज विभाग में 1100 से ज्यादा सफाई कर्मी। गांवों की संख्या को देखते हुए सफाई कर्मियों को कमी है। इसके बाद भी डायरेक्टर ने करीब आठ महीने पहले पांच सफाई कर्मियों को संतकबीर नगर में अटैच करने का फरमान जारी दिया। तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने पांचों कर्मियों को रिलीव कर दिया। जबकि, पांचों सफाई कर्मियों का वेतन रामपुर से निकाला जा रहा है।
मामला पकड़ में आने के बाद प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने डायरेक्टर पंचायत से कर्मचारियों को वापस भेजने का आग्रह किया। लेकिन सफाई कर्मियों को वापस नहीं भेजा। पांचों सफाई कर्मी संतकबीर नगर जनपद के निवासी बताए जाते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अमित किशोर ने भी कुछ दिन पहले डायरेक्टर( पंचायत) को पत्र लिखा है।