फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   agapur road

लोगों को सांस का रोगी बना रही है आगापुर रोड 

Mon, 04 Dec 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
agapur road
आगापुर रोड पर गड्ढेे होने के कारण राहगीरों को निकलने में होती है दिक्कत

विज्ञापन

 सालों से बदहाल और कई माह से अधबनी पड़ी आगापुर रोड अब लोगों को बीमार करने लगी है। धूल के संक्रमण से सड़क किनारे रहने वाले लोग और दुकानदार धीरे-धीरे सांस की रोगी होते जा रहे हैं। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की सुस्ती को लेकर क्षेत्रीय बाशिंदों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

शाहबाद रोड से लेकर दिल्ली लखनऊ बाईपास को जोड़ने वाला आगापुर रोड बेहद अहम है। इस सड़क के दोनों ओर घनी आबादी है। ज्वालानगर, अजीतपुर, सीओडी कालोनी, लेबर कालोनी, विकास नगर, लक्ष्मी नगर, सांई बिहार आदि तमाम मुहल्ले इसी रोड से जुड़े हुए हैं, जहां करीब 50 हजार लोग निवास करते हैं। सड़क किनारे दोनों ओर किराना स्टोर से लेकर मिठाई और लोहे समेत तमाम तरह की दुकानें हैं। चूंकि, सड़क पिछले कई सालों से बदहाल थी। लिहाजा, क्षेत्र के लोगों की बड़ी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की कवायद शुरू हुई। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही सड़क का काम शुरू हो गया था, इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। तीन करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस रोड में अभी महज एक किलोमीटर ही सड़क का निर्माण हो सका है। शेष काम पिछले कई माह से लटका हुआ है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने पत्थर और मिट्टी डालकर सड़क को छोड़ दिया है। ऐसे में दिनभर वाहनों की आवाजाही से धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो कई माह से धूल फांकने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। सांस फूलने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। यह हाल सिर्फ सड़क किनारे रह रहे लोगों या दुकानदारों का नहीं, बल्कि भीतर के मुहल्लों की भी यही स्थिति है। लेकिन, इसके बाद भी लोक निर्माण विभाग सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करा पा रहा है। इसके अलावा आएदिन रिक्शा पलटना भी सामान्य बात हो गई है। बाइक सवार फिसल जाते हैं, जिससे लोगों को चोटें आ रही है। ऐसे में लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed