फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police will search congress leader horse after searching Azam Khan buffalo was stolen from artillery gate

रामपुर: आजम खां की भैंसे ढूंढने वाली पुलिस अब ढूंढ़ेगी कांग्रेस नेता की घोड़ी, तोपखाना गेट से हुई थी चोरी

Sat, 06 Nov 2021 06:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 06:31 PM IST
सार

एडीजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर ली है। नाजिश खां की मानें तो वह घोड़ी को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और बड़े ही प्यार से पालते थे।

विज्ञापन
Police will search congress leader horse after searching Azam Khan buffalo was stolen from artillery gate
कांग्रेस नेता की गुम हुई घोड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां की भैंसे ढूंढने वाली रामपुर पुलिस अब कांग्रेस नेता की घोड़ी को ढूंढ़ेगी। इस बावत एडीजी जोन बरेली से ट्वीट कर शिकायत की गई, जिसके बाद एडीजी ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। पुलिस ने ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कर घोड़ी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


31 जनवरी 2014 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में रामपुर के सांसद आजम खां के पसियापुरा स्थित डेयरी फार्म से सात भैंसे चोरी हो गई थीं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर एक फरवरी को ही आजम खां की सातों भैंसे बरामद कर ली थीं। वहीं, इस प्रकरण में तत्कालीन एसपी ने तत्कालीन चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को भी निलंबित कर दिया था। वहीं, रामपुर में जिलाधिकारी रहे अमित किशोर का एक पालतू जर्मन शेफर्ड श्वान भी गुम हो गया था, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला था।
विज्ञापन


अब इसी जिम्मेदार पुलिस पर कांग्रेसी नेता की घोड़ी ढूंढ कर लाने का जिम्मा भी आ गया है। दरअसल, कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी नाजिश खां की घोड़ी पांच नवंबर की रात को खो गई थी। उनकी घोड़ी तोपखाना स्थित लाला की चक्की के पास बंधी थी। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर के माध्यम से एडीजी जोन बरेली से शिकायत की थी। एडीजी ने मामले का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कर ली है। नाजिश खां की मानें तो वह घोड़ी को अपने परिवार का हिस्सा मानते थे और बड़े ही प्यार से पालते थे। उन्होंने यह घोड़ी 82 हजार रुपये की खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर कृष्णऔतार ने बताया कि अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कुछ हुआ है तो घोड़ी को ढूंढा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed