फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police will put a village campaign every evening to curb the uproar and rebellion in the assembly elections

पुलिस हर शाम एक गांव अभियान से लगाएगी विधानसभा चुनावों में उप्रदवों व बलवे पर लगाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Police will put a village campaign every evening to curb the uproar and rebellion in the assembly elections
रामपुर। गांवों में अपराधियों की स्थिति, शस्त्रधारकों की संख्या से लेकर शस्त्रों व कारतूसों की स्थिति, सुरक्षा समिति की सक्रियता से लेकर तमाम बिन्दुओं को शामिल करते हुए रामपुर पुलिस ने विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। एक शाम एक गांव नाम से शुरू इस अभियान में पुलिस कर्मियों से लेकर अधिकारी तक रोज शाम को एक गांव का भ्रमण कर रहे हैं और आवश्यक सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को 16 गांवों में जाकर पुलिस ने सूचनाएं एकत्र कीं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों में बलवे, उपद्रव और अशांति फैलाने वालों पर पुलिस ने अभी से निगरानी के साथ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एक गांव एक शाम नाम से एसपी अंकित मित्तल ने अभियान शुरू किया है। जिसमें सीओ, दरोगा, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी से लेकर हलका इंचार्ज तक रोजाना एक गांव में भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस अपने साथ अपराध रजिस्टर के साथ ही अन्य रजिस्टर भी लेकर जा रही है। पुलिस गांव के ऐसे लोगों को चिह्नित कर रही है जिनके खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं और उनकी सक्रियता व मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट तैयार कर रही है। इसके साथ ही शस्त्रधारकों के पास मौजूद शस्त्रों व कारतूसों का विवरण जुटा रही है। ऐसे लोग जो शांति व्यवस्था को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खतरा बन सकते हैं उनका रिकार्ड जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही हर गांव में सुरक्षा समिति को भी सक्रिय किया जा रहा है। इसके बाद अभियान पूरा होने पर पूरे जिले का डाटा एकत्र कर विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए निरोधात्मक व अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

जनता में पुलिस की छवि सुधारने की भी कवायद
रामपुर। एक शाम एक गांव अभियान से एसपी का प्रयास जनता के बीच पुलिस छवि सुधारने का भी है। पुलिस इस अभियान में न सिर्फ आपराधिक, दबंग या झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों को ब्योरा जुटा रही है बल्कि ऐसे लोगों का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है जो पुलिस-प्रशासन के मददगार बन सकते हैं। समाज में अच्छी छवि व व्यवहार कुशल लोगों से भी पुलिस संपर्क बढ़ाकर हर ग्रामीण को आश्वस्त कर रही है कि व्यवस्था बदल रही है और किसी भी व्यक्ति को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर पीड़ित की मदद के लिए हर वक्त तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनाम पुलिस कर्मियों पर चला है कार्रवाई का डंडा
रामपुर। एसपी अंकित मित्तल ने कुछ समय में ही बड़े पैैमाने सिपाहियों से लेकर इंस्पेक्टर तक के तबादले कर दिए हैं। एक ही जगह लंबे समय से जमे ऐसे पुलिस कर्मियों को हटाया गया, जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। स्वार कोतवाल रहे रूम सिंह बघेल को हटाने के बाद अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया जा चुका है, हालांकि इस समय रूम सिंह बघेल संभल में तैनात हैं। इसके साथ ही कई पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने से लेकर निलंबन तक की कार्रवाई की गई है। खराब छवि के पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के साथ ही एसपी ने ईमानदार और व्यवहारिक छवि वाले पुलिस कर्मियों को अहम जिम्मेदारी व थानों-चौकी की कमान भी सौंपी है।

हर शाम एक गांव अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें रोजाना एक गांव में विशेष रूप से असलहों-कारतूसों की स्थिति के साथ ही आपराधिक, दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों का रिकार्ड जुटाया जा रहा है। साथ ही समाज में अच्छी छवि वाले लोगों से संपर्क कर पुलिस-प्रशासन के साथ उनकी नजदीकी बढ़ाई जा रही है। विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से निपटाए जाएं और जिले का हर नागरिक निर्भीक होकर पुलिस से अपनी बात कह सके, इसके लिए यह सब प्रयास किया जा रहा है। -अंकित मित्तल, एसपी-रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed