{"_id":"6102f2678ebc3e5844258116","slug":"police-will-bring-the-rape-accused-arrested-in-delhi-to-rampur-on-transit-remand-rampur-news-mbd397480745","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गिरफ्तार हुए दुष्कर्म के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रामपुर लाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गिरफ्तार हुए दुष्कर्म के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रामपुर लाएगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जौहर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल से पिछले साल अगस्त माह में फरार हुआ दुष्कर्म व हत्या का आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दिल्ली में भी एक नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दिल्ली में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रामपुर पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रामपुर लाने की तैयारी कर रही है।
केमरी निवासी सलीम पिछले साल दुष्कर्म, हत्या व बच्चों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में रामपुर जिला कारागार में बंद था। पिछले साल वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया। इस पर उसे जेल से जौहर मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद पिछले साल अगस्त माह में जब बंदियों को दोबारा जेल भेजा जा रहा था तो उस दौरान सलीम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कई दिन के सर्च ऑपरेशन के बाद भी रामपुर पुलिस सलीम को दबोच नहीं पाई थी। इस दौरान वह दिल्ली पहुंच गया। वहीं सलीम के फरार होने के बाद रामपुर में उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के आरोप में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। दिल्ली पहुंचने के बाद फुटपाथ पर रहकर गुजारा कर रहे सलीम ने पिछले दिनों दिल्ली में भी एक नौ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि, दिल्ली के शालीमार बाग थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। रामपुर पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।
रामपुर पुलिस ने तलाश लिया होता तो दिल्ली में मासूम नहीं होती दुष्कर्म का शिकार- सलीम पुलिस को चकमा देकर न सिर्फ फरार होने में कामयाब हो गया बल्कि वह करीब 11 माह तक पुलिस की पकड़ से भी बचा रहा। अगर रामपुर पुलिस सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ लेती तो शायद दिल्ली में नौ साल की मासूम दुष्कर्म का शिकार न होती।
विज्ञापन
-बंदी के खिलाफ अजीमनगर थाने में महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद उसकी काफी तलाश भी की गई, लेकिन वह नहीं मिला। अब अजीमनगर पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर आरोपी सलीम की ट्रांजिट रिमांड लेगी। - शगुन गौतम, पुलिस अधीक्षक, रामपुर।