फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police will alert for bhart band

किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस एक्टिव, क्षेत्रवार सीओ संभालेंगे कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
police will alert for bhart band
रामपुर। सोमवार 27 सितंबर को किसानों का कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद का एलान है। जिसको लेकर किसान लगातार संपर्क व पंचायतें कर रहे हैं। वहीं किसानों के प्रस्तावित बंद को लेकर पुलिस भी एक्टिव हो गई है। बंद को लेकर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी पीएसी के साथ ही हर थाने को पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल मुहैया कराया जाएगा। साथ ही हर क्षेत्र में शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ संभालेंगे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में किसान लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। भोट के कोयला टोल प्लाजा पर तो किसान लगभग चार माह से धरने पर बैठे हुए हैं। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया है। जिसके बाद किसान संगठन बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस महकमे ने भी इस बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। बंद के दौरान कहीं भी जाम न लगे और शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस अधिकारी लगातार किसानों के संपर्क में है। इसके साथ ही बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लाइन से करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मियों को थानावार अतिरिक्त पुलिस बल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं बंद के दौरान एक कंपनी पीएसी के जवान भी अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed