फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police stopped BKU workers for planning to show black flags to BJP state president

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने की योजना पर पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police stopped BKU workers for planning to show black flags to BJP state president
रामपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनके दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने की योजना बनाई थी। भाकियू कार्यकर्ताओं की इस योजना की भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को उस वक्त तक कार्यालय के अंदर ही रोके रखा, जब तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष यहां से चले नहीं गए।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पार्टी के ऐसे कार्यकर्ताओं के घर पर शोक व्यक्त करने आए थे जिनका पिछले दिनों निधन हो गया था। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनको काले झंडे दिखाने की योजना बना ली। कई कार्यकर्ता सिविल लाइंस स्थित भाकियू कार्यालय पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस को भाकियू की योजना के बारे में पता चल गया। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस भाकियू कार्यालय पर पहुंच गई और भाकियू कार्यकर्ताओं को कार्यालय के पास ही रोक दिया गया। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने पुलिस ने कहा कि वो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से कहना चाहते हैं, लेकिन पुलिस ने उनको जाने नहीं दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुरादाबाद रवाना होने के बाद पुलिस वहां से हटी। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस और प्रशासन चाहे कितनी भी पाबंदी लगा दे, तीनों कृषि कानून रद्द होने तक किसान अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस अवसर पर जागीर सिंह, दिनेश यादव, सुमित यादव, अनीस अहमद, मेहंदी हसन, रामगोपाल, होरीलाल, शाकिर अली, नूर मोहम्मद, राम अवतार, भरोसे लाल, ओम सिंह, मित्र पाल सिंह, खेमकरण और राधेश्याम सहित अन्य कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed