फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police raid the houses of former SP block chief

पुलिस की सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख के घरों पर छापामारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Police raid the houses of former SP block chief
मिलक। पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के दो घरों पर छापा मारा, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। जिस पर पुलिस वापस लौट आई। पुलिस बाहरी संदिग्ध लोगों के होने के शक में छापा मारने गई थी। वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख का आरोप था कि पुलिस राजनीतिक उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन

नगर में बीती देर रात पुलिस ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार की तलाश में पुलिस ने उनके दो घरों पर छापा मारा। सबसे पहले पुलिस हाईवे पर स्थित उनके नगर के आवास पर पहुंचे। जहां पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर पर मौजूद न होने पर परिवार वालों ने गेट नहीं खोला। जिस पर पुलिस लौट गई। इसके बाद उनके पैतृक गांव धनेली उत्तरी के आवास पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची। रात में गाड़ियों के आने पर ग्रामीणों में खलबली मच गई। पुलिस ने यहां भी उनके आवास पर छापा मारा, लेकिन यहां भी उनको कोई नहीं मिला। दोनों ठिकानों पर छापा मारकर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख बोले - राजनीतिक उत्पीड़न कर रही है पुलिस
सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार का कहना है कि सरकारें आती और जाती रहती हैं, लेकिन राजनीतिक उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह बीती रात बाहर थे। पुलिस ने उनके दोनों घरों पर रात में दबिश दी। पुलिस की रात में कार्रवाई राजनीतिक उत्पीड़न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बोले, मैं नहीं गया था, पुलिस जांच को गई थी
सीओ श्रीकांत प्रजापति का कहना था कि सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के आवास पर पुलिस गई थी। मैं पुलिस के साथ नहीं गया था। पुलिस ने उनको बताया था कि सूचना पर दबिश दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक बोले - बाहरी संदिग्ध लोगों के होने की मिली थी सूचना
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि उनके साथ कुछ सिपाही गए थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख के यहां पर कुछ बाहरी संदिग्ध लोगों के होने की सूचना थी। जिसके आधार पर पुलिस गई थी, लेकिन ताला लटका होने के कारण पुलिस लौट आई।

उत्पीड़न के विरोध में आई कुर्मी महासभा
कुर्मी महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार के आवास पर छापा मारने के खिलाफ सीएम को पत्र भेजा। भेजे गए पत्र में कहा है कि पुलिस सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार का उत्पीड़न कर रही है। बीती रात उनके आवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के चुनाव को लेकर छापा मारा गया। पत्र में कुर्मी समाज के लोगों के उत्पीड़न का विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed