{"_id":"618d5c50d5fb354e8b5bacb5","slug":"police-personnel-accused-of-using-objectionable-words-to-business-leader-fury-among-traders-rampur-news-mbd409121795","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी पर व्यापारी नेता से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप, व्यापारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी पर व्यापारी नेता से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप, व्यापारियों में रोष
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस कर्मी द्वारा व्यापारी नेता से आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने रोष जताया। साथ ही व्यापारी नेता ने जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक अकबर मार्केट में आयोजित हुई। जिसमें व्यापारियों ने संगठन के जिलाध्यक्ष से पुलिस कर्मी द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस ने साजिश के तहत संगठन के जिलाध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करना चाहा है। जिससे व्यापारी वर्ग में रोष है।
इसके साथ ही आरोप लगाया है कि निर्धारित कार्यक्रम होने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने ज्ञापन देने से रोका है। इसके बाद जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने भी व्यापारियों ने भी डीएम को संबोधित पत्र सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस कर्मी ने उन्हें आतंकी बताया है, जिससे वो और उनके परिजन मानसिक रूप से आहत और परेशान हैं। इस मौके पर शोएब, जगन्नाथ, इमरान अली ,मुकेश, मोहसिन खां, शाकेब शम्सी, हरीश अरोरा, प्रदीप, राम गुप्ता, विलाल शमसी, चंद्र प्रकाश रस्तोगी आदि व्यापारी मौजूद है