{"_id":"6966a9d6cdb50818540e047a","slug":"police-investigating-the-case-of-a-bullet-ridden-body-found-in-peepli-forest-rampur-news-c-282-1-smbd1029-161960-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पीपली वन में मिले गोली लगे शव के मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पीपली वन में मिले गोली लगे शव के मामले की जांच में जुटी पुलिस
Wed, 14 Jan 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
मां ने दी तहरीर, ऊधमसिंह नगर के लोगों पर जताया शक, गैंगवार की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार/मिलकखानम। पीपली वन क्षेत्र में गोली लगा शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की मां कृष्ण कौर ने मिलक खानम थाने में तहरीर देकर ऊधमसिंह नगर जनपद के कुछ लोगों पर संदेह जताया है।
तहरीर के अनुसार परमजीत सिंह 10 जनवरी को ऊधमसिंह नगर जनपद के थाना गदरपुर अंतर्गत कलकत्ती गांव निवासी फूला सिंह और उसके साथी मीत की कॉल पर घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। 12 जनवरी की सुबह पीपली वन की बीट संख्या 11 में लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने उसका शव गोली लगी अवस्था में देखा। कूल्हे पर गोली का निशान मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।
मां का कहना है कि घर से निकलने के बाद परमजीत ने फोन कर बताया था कि वह फूला सिंह, मीत और दो अन्य अज्ञात लोगों के साथ है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों की तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जिन लोगों के साथ परमजीत के आखिरी संपर्क की बात सामने आई है, उनसे पूछताछ होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि मामला लकड़ी तस्करों की आपसी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।