{"_id":"608f05068ebc3ebd016d5700","slug":"police-force-deployed-in-the-counting-of-panchayat-elections-rampur-news-mbd3880203135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की मतगणना में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की मतगणना में चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस फोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। सभी मतगणना स्थलों के बाहर से लेकर भीतर तक बड़ी तादात में फोर्स तैनात रही। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भीड़ लगाने पर अभिकर्ताओं को जमकर हड़काया।
रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना होनी थी। जिले में पांच स्थानों पर मतगणना का कार्य किया गया। चूंकि, पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान शांतिभंग की पूरी संभावना बनी रहती है। सभी मतगणना केंद्रों पर पुलिस फोर्स के मुकम्मल इंतजाम किए गए। रामपुर में मतगणना केंद्रों के लिए तीन सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 860 सिपाही, 168 महिला सिपाही, 548 होमगार्ड एवं पीएसी व रिक्रूट आरक्षी लगाए गए थे। सुबह से ही पुलिस कर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंटों पर मुस्तैद हो गए। रामपुर मंडी समिति के बाहर से लेकर भीतर तक पुलिस फोर्स तैनात रही। दो सौ मीटर के दायरे में किसी को भी बिना पास के प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस बीच कुछ मतगणना अभिकर्ताओं की मंडी के बाहर भीड़ जमा हो गई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने हड़काकर लोगों को हटाया। वहीं, पुलिस अधीक्षक शगुुन गौतम ने मंडी समिति का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।