फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police busted prostitution racket in Rampur who blackmailed by making obscene videos

लड़की से संबंध बनाए तो फंसे: रईसजादों को फोन कर लड़कियों से मिलवाते, फिर अश्लील हरकतों को कैमरे में करते कैद

Wed, 28 Dec 2022 08:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 28 Dec 2022 08:35 PM IST
सार

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि इस गैंग ने पुष्प ग्रीन कॉलोनी में किराये पर एक मकान ले रखा था। गैंग में शामिल लोग फोनकर रईसजादों को बुलाते थे। यहां लड़कियों के साथ अनैतिक कार्य किया जाता था। गैंग में शामिल लोग इसका वीडियो बना लेते थे।

विज्ञापन
Police busted prostitution racket in Rampur who blackmailed by making obscene videos
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में हनी ट्रैप में फंसाकर रईसजादों को ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छह लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि यह गैंग नियोजित तरीके से काम करता था। इन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पुष्प ग्रीन कॉलोनी में किराये पर एक मकान ले रखा था। इस गैंग में शामिल लोग फोनकर रईसजादों को बुलाते थे। यहां लड़कियों के साथ अनैतिक कार्य किया जाता था। गैंग में शामिल लोग इसका वीडियो बना लेते थे और बाद में ब्लैकमेल करते थे। एसपी ने बताया कि कुछ लोगों ने हिम्मत जुटा कर इसकी पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को वीडियो के साथ-साथ बैंक का एकाउंट नंबर भी उपलब्ध कराए, जिसमें पैसे डाले गए थे। उन्होंने बताया कि इस गैंग के बारे में पूरी जानकारी जुटाने के बाद सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को छापा मारा। मौके से पुलिस दो महिलाओं सहित पांच लोगों को दबोच लिया। छह लोग पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिवापुरम कॉलोनी निवासी दीपक कश्यप, हाईडिल कॉलोनी निवासी राहुल, कृष्णा विहार इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी दीपक यादव और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं सहित लगभग छह लोग मौके से भागने में सफल रहे हैं। जिनको गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बरेली और आसपास के जनपदों के कई लोग हुए शिकार
एसपी ने बताया कि रामपुर और बरेली के सहित आसपास के जनपदों के कई लोग इस गैंग के शिकार बने हैं। उन्होंने कहा कि अभी पूरी जांच की जा रही है कि इन्होंने कितने लोगों को जाल में फंसाया और उनसे किनता पैसा वसूला है।

होटल संचालकों को दी चेतावनी
एसपी ने कहा कि ऐसी शिकायत मिली है कि रामपुर के कुछ होटलों और धर्मशालाओं में भी अनैतिक कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि होटल और धर्मशाला संचालक इस तरह के कार्य को बंद कर दें। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed