{"_id":"6286392d7457f2542862eb7c","slug":"police-arrested-two-youths-who-dancing-by-waving-a-revolver-in-marriage-ceremony-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे पर डिस्को पड़ा भारी: शादी समारोह में कट्टा लहराकर डांस कर रहे थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे पर डिस्को पड़ा भारी: शादी समारोह में कट्टा लहराकर डांस कर रहे थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 19 May 2022 06:24 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट
संवाद न्यूज एजेंसी, भोट
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 19 May 2022 06:24 PM IST
सार
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर विवाह समारोह में नाजायज तमंचे लेकर डांस करते हुए इंची की मडइयां गांव निवासी गनेशी लाल व किशन को गिरफ्तार कर उनके पास से दो नाजायज तमंचे व चार कारतूस बरामद किये गए हैं।
विज्ञापन
तमंचा लहराकर डांस करने वाले युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करना दो युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को तमंचा लेकर डिस्को करते गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
बुधवार रात भोट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के ही इंची की मडइयां गांव में एक व्यक्ति के घर में आयोजित शादी समारोह में गांव के ही दो युवक अवैध तमंचा लहराते हुए डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
तमंचा लहरते हुए डांस करने की सूचना पर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व तमंचा लहराते हुए डांस करते दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से 315 बोर के दो तमंचे व चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर विवाह समारोह में नाजायज तमंचे लेकर डांस करते हुए इंची की मडइयां गांव निवासी गनेशी लाल व किशन को गिरफ्तार कर उनके पास से दो नाजायज तमंचे व चार कारतूस बरामद किये गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।