फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police and intelligence system eyes on farmer leaders

किसान नेताओं पर पुलिस और खूफिया तंत्र की निगाहें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police and intelligence system eyes on farmer leaders
रामपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई किसान की मौत और बवाल के बाद अब जिले में भी खुफिया तंत्र अलर्ट हो गया है। किसान नेताओं पर पुलिस और खुफिया तंत्र की निगाहें हैं। किसान नेताओं की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। रामपुर से कौन-कौन किसान नेता और किसान आंदोलन में शामिल हुए थे, उनकी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में करीब दो माह से किसानों का आंदोलन चल रहा है। इसमें रामपुर के भी सैकड़ों किसान शामिल रहे हैं, जिनमें विभिन्न किसान संगठनों के नेता भी शामिल हैं। किसानों का लगातार आना जाना लगा है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को लेकर भी जनपद के काफी किसान दिल्ली गए थे। परेड के दौरान किसान उग्र हो गए और दिल्ली में काफी तोड़फोड़ की। जिले के एक किसान की आंदोलन के दौरान मौत भी हो गई थी। लिहाजा, अब पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस और खुफिया तंत्र की निगाहें किसान नेताओं पर हैं। देखा जा रहा है कि कौन किसान नेता दिल्ली में हैं। नेताओं की लोकेशन भी ट्रेस की जा रही है। यदि किसी किसान और किसान नेता का बवाल में नाम आता है, तो पुलिस की तैयारी पहले से ही पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed