फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PM Swanidhi Corridor will also be built on Kemri Marg

Rampur News: केमरी मार्ग पर भी बनेगा पीएम स्वनिधि गलियारा

Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi Corridor will also be built on Kemri Marg
रामपुर। अब केमरी मार्ग पर कांशीराम कालोनी के पास पीएम स्वनिधि गलियारे का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसको लेकर डीएम ने निरीक्षण के बाद अफसरों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम जोगिंदर सिंह ने नगर मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा के साथ रामपुर शहर स्थित केमरी मार्ग एवं शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। रामपुर शहर से केमरी को जाने वाले मार्ग पर स्थित काशीराम कॉलोनी के पास सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि गलियारा को विकसित करने की कार्यवाही तेज करने के लिए अधिशासी अधिकारी रामपुर को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि गलियारा बनाने से पूर्व सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण कराएं साथ ही आवश्यकता के अनुरूप नाला निर्माण तथा आकर्षक पौधारोपण भी कराएं ताकि मार्ग के दोनों ओर फैली हुई गंदगी से स्थानीय लोगों को छुटकारा मिल सके। केमरी मार्ग पर बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को भी क्रियाशील कराने के लिए उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। कहा कि काशीराम कॉलोनी में नियमित साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही एंटी लार्वा दवाओं का छिड़काव भी समय-समय पर कराते रहें। इसके बाद जिलाधिकारी शहीद ए आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य मार्ग से स्टेडियम को जाने वाले मार्ग के दोनों किनारों पर फैली गंदगी हटवाने, पौधरोपण कराने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जरूरी कार्य कराने के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed