{"_id":"611416778ebc3ef45370033b","slug":"pm-residence-plan-rampur-news-mbd3989688101","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6711 लाभार्थियों को जारी होगी किश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6711 लाभार्थियों को जारी होगी किश्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत जिले में 6711 लाभार्थियों को किस्त जारी होगी। इसमें 4500 लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्हें पहली किस्त जारी की जाएगी, जबकि बाकी के लाभार्थी दूसरी एवं तीसरी किस्त वाले हैं। 15 अगस्त तक इन लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसा चला जाएगा, जिसके बाद लाभार्थी अपने आवासों का निर्माण करा सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। शहरी क्षेत्रों के लिए लाभार्थियों के चयन का काम जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) एवं ग्रामीण इलाकों के लाभार्थियों का चयन जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के जरिए होता है। इसमें शहरी लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए तीन किस्तों में ढाई लाख रुपये एवं ग्रामीण लाभार्थियों को तीन किस्तों में डेढ़ लाख रुपये सरकार द्वारा दिए जाते हैं। रामपुर के नगरीय इलाकों की बात की जाए तो 6711 लाभार्थियों को पैसा मिलने का इंतजार है। इनमें 4500 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये मिलने हैं, जबकि 779 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये दिए जाने हैं। 1432 लाभार्थियों को तीसरी किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सभी लाभार्थियों को जल्द ही धनराशि भेज दी जाएगी। इसके लिए काम चल रहा है। संभवतया 15 अगस्त तक लाभार्थियों के बैंक खाते में धनराशि जारी हो जाएगी। इसके साथ ही लाभार्थी अपने अपने आवासों का निर्माण करा सकेंगे।