फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   please aviod singal use plastic

सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को भारी नुकसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
please aviod singal use plastic
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में आमजन में जागरूकता फैलाने के दृष्टिकोण से दयावती मोदी एकेडमी के बच्चों द्वारा आयोजित जन जागरूकता रैली को आंबेडकर पार्क से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का आयोजन लायंस क्लब के नेतृत्व में किया गया तथा रैली का समापन गांधी समाधि स्थल पर हुआ।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में प्रत्येक आमजन की भागीदारी होनी चाहिए। तभी स्वच्छ हवा, पानी एवं बेहतर जीवन के लिए जरूरी अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है, जिससे प्राणदायिनी वायु प्रदूषित हो रही है। प्रदूषण के कारण विभिन्न प्रकार की भयानक बीमारियां फैलती हैं, जो जनमानस के जीवन में संकट उत्पन्न कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को नकारते हुए अपनी भावी पीढ़ी को बेहतर जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्त की है, इसलिए पर्यावरण सुरक्षा को बेहतर बनाए रखने में भी प्रत्येक व्यक्ति की समान भागीदारी होनी चाहिए। अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए तथा जल संरक्षण एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की भी जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed