फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Petrol-diesel crisis in Tanda-Dadhiyal

Rampur News: टांडा-दढ़ियाल में पेट्रोल-डीजल का संकट

Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Petrol-diesel crisis in Tanda-Dadhiyal
दढ़ियाल। टांडा के दो और दढ़ियाल के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन भरवाने के लिए अब उन्हें कई किलोमीटर दूर अन्य पंपों तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

दढ़ियाल के साहिबा पेट्रोलियम पंप पर करीब 15 दिन से पेट्रोल और डीजल दोनों उपलब्ध नहीं हैं। पंप स्वामी ने बताया कि किसी कारणवश तेल नहीं मिल सका, हालांकि सीएनजी पर्याप्त मात्रा में है। सोमवार तक तेल आने की संभावना है।
विज्ञापन

टांडा में रामपुर रोड स्थित बिजली घर के सामने जरील फिलिंग स्टेशन भी 15 दिनों से सूखा पड़ा है। पंप मैनेजर सोनू ने बताया कि करीब 15 दिन से तेल नहीं है। पेपर अपलोड नहीं होने के कारण सप्लाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बादली में भगतपुर तिराहे पर स्थित दीप फिलिंग स्टेशन पर भी करीब 15 दिन से पेट्रोल-डीजल का स्टॉक शून्य है। यहां के कर्मचारी टिंकू ने बताया, 15 दिन से तेल नहीं आया है। उम्मीद है कि सोमवार तक तेल आ जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पंपों के सूखे पड़े होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। वाहन चालक और आम नागरिक दोनों ही इस संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed