{"_id":"68bb3a5a6973e924700186d0","slug":"pet-will-be-under-surveillance-of-cameras-police-will-also-be-on-alert-rampur-news-c-282-1-pbt1003-152901-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कैमरों की निगरानी में होगा पीईटी, पुलिस भी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कैमरों की निगरानी में होगा पीईटी, पुलिस भी मुस्तैद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार और रविवार को शहर के 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। कुल 21,696 परीक्षार्थी दो दिनों में चार पालियों में शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,424 उम्मीदवार बैठेंगे। शनिवार को 10848 परीक्षार्थी शहर पहुंचेंगे। सीसीटीवी कैमरों और पुलिस-प्रशासन की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्र राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेंटमेरी स्कूल, ग्रीनवुड स्कूल सहित 15 शैक्षणिक संस्थानों में बनाए गए हैं।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसपी विद्या सागर मिश्र ने रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पुलिस बल तैनात किया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। होटल और धर्मशालाओं को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षार्थियों से मनमाना किराया न वसूलें और उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन
परीक्षा का समय
पहली पाली : सुबह 10 बजे से
दूसरी पाली : दोपहर 3 बजे से
परीक्षा पर नजर
कुल परीक्षा केंद्र- 15
कुल सेक्टर मजिस्ट्रेट-15
कुल स्टेटिक मजिस्ट्रेट-15