फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pet exam

आज 17 परीक्षा केंद्रों पर होगी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
pet exam
रामपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर सोमवार को दिनभर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। दिनभर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कर्मचारी परीक्षा कक्षों सैनिटाइज करने के कार्य में लगे रहे।
विज्ञापन

परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद सीटिंग प्लान लगाया गया। सीटिंग प्लान में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सचल दल भी बनाए गए हैं जो लगातार भ्रमणशील रहकर परीक्षा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे। परीक्षा के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता को नोडल अफसर बनाया गया है।रामपुर में परीक्षा देने के लिए 6856 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से ओर दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed