{"_id":"67e0640bce36341dd40bc38a","slug":"people-of-brahmin-community-angry-over-objectionable-remarks-protest-at-sp-residence-rampur-news-c-282-1-rmp1004-142028-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग, एसपी आवास पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़के ब्राह्मण समाज के लोग, एसपी आवास पर प्रदर्शन
Mon, 24 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर रविवार दोपहर ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी आवास को घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। समाज के लोगों ने पूर्व सांसद घनश्याम लोधी और टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। एसपी ने इस मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर ब्राह्मण समाज के तमाम लोग आदर्श काॅलोनी स्थित श्री हरिहर मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां पर नेताओं ने एकत्र लोगों को पहले संबोधित भी किया। इसमें ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के करीब 150 प्रतिनिधियों एवं सदस्य शामिल थे। सभा में वक्ताओं ने इस आपत्ति पर नाराजगी जाहिर की। सभा में सर्वसम्मति से वायरल वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवक हेमराज एवं टिप्पणी का समर्थन कर तालियां बजाने वाले पूर्व सांसद घनश्याम लोधी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में तमाम लोग एसपी आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने इस मामले में आरोपी युवक व पूर्व सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर भाजपा नेता जागेश्वर दयाल दीक्षित, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा निक्कू पंडित, उमेश दूबे, अवधेश शर्मा, रवि शर्मा, सौरभ पाठक, अभिषेक शर्मा, संतोष शर्मा, रामबाबू शर्मा, राजीव शर्मा, राजीव पांडे, संजय शर्मा सहित करीब 150 लोग शामिल थे।
उमेश दुबे ने पूर्व सांसद के विरुद्ध एफआईआर के लिए दी तहरीर
ज्वाला नगर कॉलोनी निवासी श्रमिक नेता उमेश दुबे ने सिविल लाइन थाने में तहरीर भी दी है। इसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हेमराज और उनके कथन का समर्थन करने के आरोप में पूर्व सांसद घनश्याम लोधी के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में उमेश दुबे ने कहा है कि पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दौलारी गांव के हेमराज ब्राह्मण समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में हेमराज कह रहे हैं कि जो ब्राह्मण हमारे समाज में पूजा-पाठ करने आते हैं, वह हमारी बहन-बेटियों पर बुरी नजर डालते हैं। उमेश दुबे ने पुलिस को बताया है कि हेमराज के इस कथन ने ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत किया है। आरोपी द्वारा दिए गए ब्राह्मण समाज के प्रति उपाय वैमनस्यता फैलाने का कृत्य किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मैं एक समाज के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा था। हर एक व्यक्ति को बोलने का हक है। मैंने कोई गलती नहीं की है। हमारा नाम गलत तरीके से घसीटा जा रहा है। कुछ विरोधी लोग हमारे पर गलत आरोप लगा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
घनश्याम सिंह लोधी, पूर्व सांसद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वायरल वीडियो मामले में ब्राह्मण समाज के लोग आए थे। प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
- विद्या सागर मिश्र, एसपी