फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People of 50 villages troubled by the rocky roads of Khaud-Thunapur road.

Rampur News: खौद-थूनापुर मार्ग के पथरीले रास्तों से परेशान 50 गांवों की जनता

Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 12 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
People of 50 villages troubled by the rocky roads of Khaud-Thunapur road.
- पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने चौड़ीकरण के लिए पास कराए थे 31.90 करोड़ रुपये
विज्ञापन

रामपुर/भोट। बिलासपुर रोड स्थित थूनापुर से खौद चौराहा निकलने वाली सड़क मात्र 9 किमी है, लेकिन इन दिनों ये 9 किमी का सफर गांववासियों और आने-जाने वालों लोगों को भारी पड़ रहा है। सड़क पर पड़े पत्थरों से हादसे का आशंका बनी रहती है। करीब 50 गांवों की जनता इन दिनों खराब सड़क का दंश झेल रही है। जबकि ये रोड पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने पास कराया हुआ है, जिसका चौड़ीकरण भी होना है। लेकिन लोक निर्माण विभाग बेहद धीमी गति से यहां कार्य कर रहा है, जिससे लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

खौद-थूनापुर मार्ग के लिए इसी साल पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने 31. 90 करोड़ का बजट पास कराया है। जिसके बाद चौड़ीकरण का कार्य भी शुरू हो चुका है। लेकिन यह बेहद धीमी गति से हो रहा है। जिसके चलते इस रोड पर स्थित करीब 50 गांवों के हजारों लोग पत्थरीले रास्तों से सफर करने काे मजबूर हैं। लोगों ने बताया कि 9 किमी के इस मार्ग पर अभी आधी सड़क का ही चौड़ीकरण के लिए पत्थर डाले गए हैं। जबकि आधी सड़क के लिए अभी जमीन का भराव ही नहीं किया गया है। जबकि कार्य बेहद कछुआ चाल से चल रहा है। लोगों ने बताया कि काम के लिए रोड रोलर और अन्य मशीने आती हैं, प्रतिदिन खानापूर्ति करके चली जाती हैं। इस मार्ग पर 1100 छात्र-छात्राओं वाला एक बड़ा इंटर कॉलेज है, जबकि गरीब नवाज के नाम से एक पब्लिक स्कूल भी संचालित हो रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं खराब सड़क से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि यह मार्ग 20 से 25 साल पहले कभी बना था, जबकि सात साल पहले इसकी मरम्मत हुई थी। इसके बाद मार्ग का हाल बेहद खराब है। खौद-थूनापुर मार्ग पर बगरवा, किशनपुर पनचक्की, नगला, नगलिया आकिल, केशो नगली, खौदपुरा, बीरनपुर सहित 50 गांव पड़ते हैं।
विज्ञापन





हमारे स्कूल में करीब 1100 छात्र छात्राएं हैं। आए दिन बच्चे स्कूल आते समय जर्जर मार्ग पर गिरकर घायल हो रहे हैं। लेकिन सड़क का बजट पास होने के बाद भी मार्ग पर बहुत धीमा कार्य चल रहा है। - राम अवतार सिंह - प्रधानाचार्य होली चाइल्ड इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब सात साल पहले सड़क की मरम्मत का कार्य हुआ था। जिसके एक साल के अंदर ही सड़क जर्जर हो गई थी। लेकिन अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क में गड्ढों के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।
संजीव कुमार - बगरव्वा


कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अस्पताल ले जाते समय मरीज की हालत और ज्यादा खराब हो जाती है। मार्ग पर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। -
इदरीस अहमद , किसान नेता


पिछले सात साल से सड़क काफी जर्जर स्थिति में है। सड़क जानलेवा गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसकी वजह से रोजाना स्कूल आने वाले छात्र-छात्राएं दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। - मौलाना मोईन अख्तर हमदानी, प्रधानाचार्य गरीब नवाज पब्लिक स्कूल खौदपुरा


इस मार्ग पर कार्य चल रहा है, बरसात के मौसम में थोड़ा काम धीमा हुआ है। लेकिन बरसात के बाद सड़क निर्माण का कार्य तेजी से कराएंगे। - केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed