{"_id":"682f852db33b5bc84b0cacce","slug":"people-danced-to-patriotic-songs-rampur-news-c-282-1-rmp1004-146136-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: देशभक्ति के गीतों पर जमकर झूमे लोग
Fri, 23 May 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। एक देश, एक धड़कन अभियान के तहत रजा लाइब्रेरी में संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। इससे माहौल देशभक्तिमय हो गया।
रजा लाइब्रेरी की ओर से एक देश एक धड़कन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लाइब्रेरी में बुधवार की रात संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परमवीरों की शौर्यगाथा से हुई, जिसमें राष्ट्र को समर्पित योद्धाओं की कालजयी गाथा प्रस्तुत की गई। इसके बाद संगीत संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति सैयद नवेद कैसर एंड ग्रुप द्वारा दी गई। आंधी व बारिश के बीच श्रोताओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
देर रात तक हर गीत पर तालियां गूंजती रहीं, हर स्वर में देशप्रेम की गूंज होती रही। निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र ने कहा कि आप सब जानते हैं भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए रामपुर रजा पुस्तकालय वीरोत्सव मना रहा है। वीरोत्सव का आगाज 15 मई को एक प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ था। रमेश कुमार जैन ने देशभक्ति से ओत प्रोत स्वरचित कविता का फ्रेम निदेशक को भेंट किया। कार्यक्रम में अर्चना गंगवार, रमेश जैन, डॉ. मेंहदी हसन, डॉ. अब्दुर रऊफ, डॉ. अदनान, प्रोफेसर हसन अहमद निज़ामी, शमीम रज़ा खान, अरुण कुमार सक्सेना, हिमांशु सिंह मौजूद रहे।