फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   People are troubled by BJP's misgovernance: Kapoor

भाजपा के कुशासन से जनता परेशान : कपूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by BJP's misgovernance: Kapoor
रामपुर। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने संजय कपूर को आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की। वहीं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए एकजुट होकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।रविवार को गुजरैला गांव स्थित पूर्व विधायक संजय कपूर के फार्म हाउस में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोकसभा तैयारियों को लेकर कहा कि कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं बूथों को मजबूत बनाने पर जोर दें। सम्मेलन ने कार्यकर्ताओं ने रामपुर लोकसभा सीट से संजय कपूर को टिकट दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि जो लोग जनता से जुड़े होते हैं और जनता के लिए काम करते हैं, पार्टी उन्हें ही टिकट देती है। आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जाएगा और गठबंधन के उम्मीदवार को ही टिकट भी दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संजय कपूर के कहा कि देश की जनता भाजपा के कुशासन से परेशान है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सम्मेलन की अध्यक्षता रामेश्वर दयाल गंगवार व संचालन अरशद अली गुड्डू ने किया। इस दौरान रवि टंडन, सचिन त्रिवेदी, जीवेन्द्र गंगवार, डॉ. जफर, वेदराम यादव, गुरबाज सिंह, मिंटू प्रधान, हरविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

ओंकार सिंह, संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed