फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Penalty imposed on bride sitting without mask

बिना मास्क लगाए बैठी दुल्हन पर लगाया जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Penalty imposed on bride sitting without mask
धमोरा। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन में से दुल्हन के मास्क न लगाए होने पर तहसीलदार मिलक ने एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके साथ ही मिलक तहसील क्षेत्र में तहसीलदार ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे। इस दौरान 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर चार लोगों से चार हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार मिलक अशोक कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में निकले थे। उन्होंने बिलासपुर रोड पर एक कार को रोक लिया। जिसमें दूल्हा-दुल्हन सवार थे। इस दौरान दुल्हन बिना मास्क लगाए बैठी थी। जिस पर तहसीलदार ने मास्क न लगाने पर एक हजार का जुर्माना लगा दिया। बाद में उन्होंने तीन बत्ती चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, बिलासपुर रोड पर चेकिंग की। इसमें बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों का चालान कर 12 हजार का जुर्माना वसूला गया। साथ ही चार लोगों से लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर चार हजार का जुर्माना लगाया गया। तहसीलदार मिलक अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। मास्क को लेकर सबसे अधिक जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed