फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   pay jakat

हर हाल में जमा करें जकात

Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 17 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
pay jakat
स्वार में मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज में खत्म कुरान-ए-पाक के मौके पर दुआ करते उलेमा और अन्य नमाजी।

विज्ञापन
मौलाना कारी रईस अहमद ने कहा कि  तिलावते कुरान-ए-पाक खत्म के वक्त सत्तर हजार फरिश्तों का नुजूल होता है जो कुरान पढ़ने वाले और शिरकत करने वालों के लिये दुआएं मगफिरत करते हैं। खत्म  तिलावत कुरान के वक्त  अल्लाह दुआएं कुबूल   फरमाता है। 

बुधवार की देर शाम नगर के मोहल्ला रसूलपुर स्थित मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज में खत्म तिलावते कुरान पाक के बाद बयान करते हुए इमाम मौलाना कारी रईस अहमद ने कुरान की फजीलते बयां की ।
विज्ञापन


कहा कि खत्म तिलावते कुरान के वक्त सत्तर हजार फरिश्ते आसमान से नुजूल फरमाते है जो सुबह तुलूह आफताब होेने तक कुरान पढ़ने वाले और शिरकत करने वालों की  दुआएं मगफिरत करते है। खत्म तिलावते कुरान पाक दुआओं के कुबूल होने का सबसे अफजल व आसान तरीका है। कुरान इंसानी जिंदगी के हर शोबे के लिए राहेनुमा है। उन्होंने जकात का बयान करते हुए   कहा कि अपने माल की जकात अदा किए बगैर साहिबे निसाब की कोई इबादत हरगिज कबूल नहीं होती है। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुसलमानों से जकात की अदायगी पर बल दिया। इस दौरान नबी ए करीम की शान में नाते पाक और सलातों सलाम का नजराना पेश किया गया। बाद में मुल्क और कौम की तरक्की व सलामती की  दुआ की गई। इस अवसर पर हाफिज कारी मोहम्मद आरिफ, नबीफ अहमद, मोहम्मद जसीम, मोबीन कुरैशी, अमीर अहमद, नन्ने अंसारी, इरफान नब्बू, एडवोकेट तकमील अहमद, जलीस  अहमद, बाबू, कारी रहमत   अली, कारी जाबिर,  मोहम्मद फारुख आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed