फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Patwai's welder dies in Kashipur, wife accused of murder

Rampur News: पटवाई के वेल्डर की काशीपुर में मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Patwai's welder dies in Kashipur, wife accused of murder
रामपुर। क्षेत्र के ठाकुरद्वारा गांव निवासी पुष्पेंद्र (27) की उत्तराखंड के काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह वहां वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार की रात को परिजनों ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन शव पटवाई ले आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।मृतक के भाई वीरपाल ने बताया कि पुष्पेंद्र अपनी पत्नी के साथ काशीपुर में किराए के मकान में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। काशीपुर में ही एक युवक पुष्पेंद्र की पत्नी से मिलने आता था। पुष्पेंद्र ने एक बार पत्नी से मिलते हुए युवक को देख लिया था, जिसकी वीडियो भी बना ली थी।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुष्पेंद्र को खाने में जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या की है। परिजन शव लेकर पटवाई चले आए। पटवाई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि युवक की मौत काशीपुर में हुई है। परिजन रात में ही शव लेकर आ गए थे। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई काशीपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed