फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   patient jumped from second story of distict hospital

जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल से कूदा मरीज, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
patient jumped from second story of  distict hospital
रामपुर। जिला अस्पताल में अज्ञात मरीज ने दूसरी मंजिल के वार्ड की खिड़की से छलांग लगाकर जान दे दी। सीआरपीएफ गेट पर बदहवास मिले इस मरीज को एंबुलेंस 108 ने लाकर करीब सवा दो बजे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित सीआरपीएफ गेट नंबर तीन के निकट करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति बदहवास हालत में पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने व्यक्ति को जिला अस्पताल में दोपहर करीब सवा दो बजे ले जाया गया। अस्पताल में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। वहां उसने मरीजों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मी ने उसको दूसरी मंजिल पर वार्ड में भर्ती कर दिया था। करीब सवा तीन बजे मरीज वार्ड की खिड़की से कूद गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मरीज की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि एक व्यक्ति जिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed